आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई के साथ किया जागरूक

पौड़ी/श्रीनगर। जनजाति क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जसोदरपुर में पोषण पखवाड़े के तहत मां-बच्चों के संवाद, रचनात्मक गतिविधियों और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाना रहा। बाल विकास परियोजना अधिकारी नेहा बेलवाल ने प्रस्तावित क्रैच केंद्र की जानकारी देते हुए कार्यरत महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों के विकास हेतु रचनात्मक गतिविधियां भी कराई गईं, जिसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही।
