अक्षय तृतीया से पूर्व पौड़ी में बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज


पौड़ी। श्रीनगर गढ़वाल में अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में जिला प्रशासन और जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा चुका है। शनिवार को थलनदी और त्रिपालीसैंण में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जानकारी दी गई। इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!