झील में सी-प्लेन ट्रायल तीसरे दिन भी सफल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

टिहरी। टिहरी बांध झील में सी-प्लेन का तीसरा ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 19 सीटर सी-प्लेन शाम कोटी कॉलोनी स्थित झील में सुरक्षित उतरा। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस परियोजना की लगातार सफलता से इसके व्यावसायिक संचालन की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि यह पहल पर्यटन को नई दिशा देगी। इससे टिहरी झील में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस दौरान अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौजूद रहीं।
