वेडिंग पॉइंट के बाहर खड़ी कारों में लगी आग

देहरादून। विकासनगर के जीवनगढ़ स्थित एक वेडिंग पॉइंट के बाहर खड़ी कारों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय अंदर शादी समारोह चल रहा था और आतिशबाजी हो रही थी। आशंका है कि पटाखों की चिंगारी से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो कारें जलकर खाक हो गईं।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। डाकपत्थर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
