स्वजल व रीप योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में स्वजल एवं रीप द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने पेयजल, स्वच्छता और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वजल कार्यों की पारदर्शिता के लिए फोटो सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
रीप परियोजना के तहत फील्ड विजिट बढ़ाने, जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और योजनाओं की ब्रांडिंग पर जोर दिया गया। वर्ष 2025-26 में सैकड़ों लाभार्थियों को उद्यम और प्रशिक्षण से जोड़ा गया। पशु सखी कार्यक्रम के तहत चयनित महिलाओं को मानदेय भी दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!