सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। राजस्व, लोक निर्माण, विद्युत और वन विभाग को प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों के समाधान के निर्देश दिए गए। वर्तमान में जनपद में विभिन्न स्तरों पर कुल 300 से अधिक शिकायतें लंबित हैं। अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
