नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पौड़ी। कोटद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिल्ली से स्थानांतरित जीरो एफआईआर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दिवाकर निवासी बिजौली सतपुली को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
