गेंवाली पुल निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, जांच समिति गठित

टिहरी गढ़वाल। घनसाली तहसील स्थित गेंवाली गांव में पुल निर्माण में लापरवाही के मामले पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण में देरी और अनियमितताओं की शिकायत की। बताया गया कि पीएमजीएसवाई के तहत बन रहा पुल दो साल से अधूरा है और आपदा में क्षतिग्रस्त कार्य के बावजूद भुगतान किए जाने के आरोप हैं।
डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी घनसाली की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को गुणवत्ता, भुगतान और प्रक्रिया की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
