क्रॉप कटिंग से होगा फसल उत्पादन का सटीक आंकलन


टिहरी गढ़वाल। जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने नरेंद्रनगर विकासखंड के क्वीली पयालगांव में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रक्रिया पारदर्शिता और मानकों के अनुरूप पूरी की जाए, ताकि उत्पादन का सही आकलन हो सके।
उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग से किसानों को बीमा और योजनाओं का लाभ समय पर मिलता है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने जंगली जानवरों और असमय वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी दी। अधिकारियों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार और योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!