फर्जी बिजली अधिकारी बनकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार


टिहरी। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त को झारखंड से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लम्बगांव पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।
घटना 19 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम हैरवाल निवासी महेश सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बिजली अधिकारी बताकर उन्हें फर्जी लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 2,59,500 रुपये निकल गए। पुलिस ने तत्परता से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और लोकेशन ट्रैक कर झारखंड के बागबेडा, जमशेदपुर निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार साहू को 14 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह संगठित गिरोह का सदस्य है, जो लोगों के बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम का लेनदेन करता है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं और ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को टिहरी लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!