विकास कार्यों की समीक्षा कर दिया आजीविका योजनाओं की तेजी पर जोर


पौड़ी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन सभागार में आयोजित मासिक बैठक में आजीविका उन्मुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और विभागीय समन्वय पर विशेष बल दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को तेजी से धरातल पर लागू किया जाए, ताकि ग्रामीण आजीविका मजबूत हो और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।
उन्होंने समूह आधारित गतिविधियों के माध्यम से क्लस्टर खेती को बढ़ाने तथा ड्रैगन फ्रूट और मशरूम जैसे नवाचारों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित कर कार्यों को गति देने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थी चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वाेपरि बताते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में मनरेगा, एनआरएलएम, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!