कलम-दवात प्रतिमा हटाने के विरोध में दिया ज्ञापन

बरेली। कोहाड़ापीर तिराहे पर स्थित कलम-दवात प्रतिमा को हटाए जाने की आशंका पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने विरोध जताया। महासभा के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा को यथास्थान बनाए रखने की मांग की। नगर आयुक्त ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि यदि प्रतिमा हटानी पड़ी, तो कायस्थ समाज की सहमति से सम्मानपूर्वक पास ही किसी उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। इस आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया। शिष्टमंडल में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने समाज की भावनाओं से अवगत कराया।
