जी राम जी योजना लागू न होने पर प्रधान संगठन नाराज़


देहरादून। विकासखंड विकासनगर में जी राम जी योजना स्वीकृत न होने और कार्य आदेश जारी न होने पर ब्लॉक प्रधान संगठन ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी नाराजगी जताई। संगठन का कहना है कि योजना के अभाव में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है और प्रधानों पर कार्य कराने का दबाव बन रहा है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि अप्रैल 2026 तक योजना स्वीकृत कर कार्य आदेश जारी नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!