वार्षिक उत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा


हरिद्वार। भोला गिरी आश्रम के 98वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आश्रम से नगर कोतवाली होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण करते हुए बिल्केश्वर मंदिर में संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
महामंडलेश्वर स्वामी तेजेसानंद ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की महानतम संस्कृति है और इसकी परंपराओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है। कार्यक्रम में संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!