श्रीनगर में आराध्या सती ने हासिल किए 96 प्रतिशत अंक


श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर की छात्रा आराध्या सती ने वार्षिक परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह श्रीनगर मंडल मीडिया संयोजक प्रकाश सती की पुत्री हैं। आराध्या की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी माता रेखा सती सहित सभी परिजनों ने प्रसन्नता जताई। बताया गया कि वह शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!