आशु तोमर ने 265 किलो की डेडलिफ्ट लगाकर जीता स्वर्ण


श्रीनगर गढ़वाल। दिल्ली हाट पीतमपुरा में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीनगर के आशु तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में उन्होंने 265 किलोग्राम की डेडलिफ्ट लगाकर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि से श्रीनगर और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। रविवार को श्रीनगर पहुंचने पर आशु तोमर का फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने बताया कि आशु की सफलता पर उनकी मां, दादी और नानी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। छोटे भाई सावन तोमर और दोस्तों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!