75वें जन्मोत्सव पर निकाली सद्भावना शोभायात्रा


विकासनगर।मानव उत्थान सेवा समिति शाखा विकासनगर की ओर से गुरु सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव को अमृत महोत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ विकासनगर ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा आश्रम से यात्रिक होटल, डाकपत्थर चौक होते हुए वापस आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद प्रभारी महात्मा पूज्य आरती बाई जी की अध्यक्षता में महान सत्संग समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!