सेवा एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे धामी का जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 16 सितंबर को होने वाले जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर महानगर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि रेंजर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 9 से 10 हजार युवा, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन्मदिवस को उत्सव के बजाय जनसेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की सहायता के रूप में मनाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भी सेवा अभियान चलाने की अपील की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर के जन्मदिवस पर प्रस्तावित सेवा समर्पण अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
