आरसेटी को मिला अपना भवन, विकसित हुई आधुनिक सुविधाएं


रुद्रप्रयाग। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग को अब अपना भवन मिल गया है। करीब 5.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन में प्रशिक्षणार्थियों के लिए आधुनिक एवं उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
नवनिर्मित भवन में कंप्यूटर लैब, वर्कशॉप, दो डॉरमेट्री हॉल, किचन और आधुनिक क्लासरूम सहित अन्य सुविधाएं हैं। करीब 70 प्रशिक्षणार्थियों के लिए निःशुल्क रहने, भोजन और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले युवाओं और महिलाओं को विशेष सुविधा मिल रही है। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध कराई, जबकि भारतीय स्टेट बैंक ने वित्तीय सहयोग दिया। संस्थान में उद्यमिता विकास कार्यक्रमों सहित विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ व्यवसाय, बाजार, वित्तीय प्रबंधन और विपणन की जानकारी भी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!