8 घंटे में 10 लाख की चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में टिहरी पुलिस ने करीब आठ घंटे में 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की गई ज्वैलरी की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। कैम्पटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
14 सितंबर को स्वराज सिंह निवासी थत्यूड़-कैम्पटी मोटर मार्ग के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 10 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी चोरी कर ले गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी नैनबाग उपनिरीक्षक मंगेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर को राजन राणा पुत्र चन्दर सिंह राणा, निवासी ग्राम रणगांव, कोतवाली कैम्पटी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की पूरी ज्वैलरी बरामद हुई, जिसमें हार, मांग टीका, नथ, झुमके, अंगूठी और पायल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी चोरी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक बाबू खां, हेड कांस्टेबल मैराज आलम, अजय कुमार और कांस्टेबल चालक राकेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!