टिहरी झील क्षेत्र को मिलेगा स्मार्ट पर्यटन का नया स्वरूप


टिहरी। टिहरी झील एवं आसपास के क्षेत्रों को आधुनिक और स्मार्ट पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय में एडीबी परियोजना के तहत प्रस्तावित स्मार्ट कंपोनेंट एवं स्मार्ट लूप को लेकर बैठक हुई।
बैठक में पर्यटन रोड, स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट पोल, बस शेल्टर, व्यू प्वाइंट, आईसीसीसी भवन और ई-बस सेवा सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। स्मार्ट बस शेल्टर में बैठने, प्रकाश, डिजिटल सूचना डिस्प्ले, सीसीटीवी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने ई-बस के रूट प्रमुख पर्यटन स्थलों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टेशन पर यातायात व्यवस्था और सीसीटीवी के स्थानों को सुरक्षा की दृष्टि से तय करने को कहा। संशोधित डीपीआर में पर्यटक सुविधाओं, स्थानीय आवश्यकताओं, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की पर्यटन गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!