हरिद्वार। चीला क्षेत्र में वन विभाग के इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। टायर फटने के बाद इंटरसेप्टर वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसमें चीला वन विभाग रेंजर, वन दरोगा सहित चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जीप में 10 लोग सवार बताए जा रहे है। हादसे में मरने वालों में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी रहे और वर्तमान में पीएमओ में तैनात मंगेश घिल्डियाल के छोटे भाई शैलेश घिल्डियाल भी शामिल हैं। 6 घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। हादसे से देहरादून तक हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में मौके पर हैं।

 

 

*इंटरसेप्टर वाहन ट्रायल के लिया आया और अपने साथ कई जिंदगीयां ले गया*

राजा जी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से एक इंटरसेप्टर वाहन में बैठकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उसकी टेस्टिंग लेने के लिए जिला बैराज मार्ग पर आ रहे थे। चीला जल विद्युत गृह से कुछ आगे शक्ति नहर पर आकर यह वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, वहां पहले वाहन एक पेड़ से टकराया जिससे इसमें सवार कुछ लोग छिटक कर बाईं और खाई में जाग गिरे। पेड़ से टकराने के बाद यह वाहन चीला शक्ति नहर की ओर बने पैराफिट से जा टकराया, जिसमें वन्य जीव प्रतिपालक सुश्री आलोकी चीला नहर में जा गिरी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

 

 

*घटना की सूचना मिलते ही चारों ओर मचा कोहराम*

 

बताया यह भी जा रहा है कि एक इंटरसेप्टर कार जिम कार्बेट से मिली थी। जिसका ट्रायल चिल्ला रेंज के अधिकारियों के द्वारा चिल्ला पावर हाउस से पहले ऋषिकेश रोड पर किया जा रहा था। कि अचानक से कार का टायर फट गया और कार पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। जिससे बड़ा हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश में शोक छा गया और सभी विभागीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के निधन पर शोक जताया है और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।

 

 

 *बहुत जिंदादिल इंसान से रेंजर शैलेश घिड़ियाल*

चीला के वनाधिकारी (रेंजर) शैलेश घिड़ियाल बहुत ही सादगी से भरे जिंदादिल इंसान थे। अभी हाल ही में उनकी पोस्टिंग चीला रेंज में हुई थी। उनका व्यवहार सभी मेलजोल वाला था। जिसकी हर कोई तारीफ करता था। उनकी उम्र भी बहुत कम थी। इतनी कम उम्र में दुनिया से चले जाना हर किसी को आश्चर्य किए हुए है। जैसे ही शाम को घटना की सूचना लोगों को मिली चीला क्षेत्र में कोहराम मच गया।

 

 

 *चीला वार्डन आलोकी को कुछ माह पूर्व ही मिला था चीला रेंज का चार्ज*

 

चीला रेंज की वार्डन सुश्री आलोकी ने अभी कुछ ही समय पूर्व चीला रेंज का चार्ज संभाला था। इससे पहले उनकी पोस्टिंग हरिद्वार कार्यालय में थी। लेकिन किसी को नही पता था कि इतनी जल्दी बहुत सारी खुशहाल जिंदगियां काल के गाल में समां जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

*मृतक*

 

1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी) 

2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान

4- कुलराज सिंह 

 

*घायलों में*

 

1– हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)

2- डा. राकेश नौटियाल (पशु चिकित्सक, राजाजी नेशनल पार्क) 

3- अंकुश

4- अमित सेमवाल (चालक)

5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)

 

*लापता*

 

1- सुश्री आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!