हूटर बजाकर वीआईपी रौब झाड़ने वाले चालक पुलिस ने उतारी खुमारी

देहरादून। दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मसूरी क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से हूटर बजाकर वीआईपी रौब झाड़ने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर स्कार्पियो-एन वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया।
मसूरी पुलिस द्वारा 23 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान बड़े मोड़ से पिक्चर पैलेस की ओर हूटर बजाते हुए आ रही स्कार्पियो-एन (एचआर-05-बीए-0022) को रोका गया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया, जिसकी पुष्टि एल्कोमीटर टेस्ट में हुई। पुलिस ने चालक सुनील कल्याण निवासी करनाल, हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
