सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 07 गिरफ्तार


देहरादून। दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग मचाने वाले सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार क्लेमेंटाउन, कोतवाली नगर और ऋषिकेश क्षेत्रों में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी उग्र हो गए, जिसके बाद धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान क्लेमेंटाउन क्षेत्र से एकजोत सिंह भल्ला, मोहम्मद अर्श और रिहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके दो वाहनों को भी सीज किया गया। वहीं कोतवाली नगर और ऋषिकेश क्षेत्र से अन्य चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

हुड़दंग मचाने वाले 05 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 की रात थाना रायवाला क्षेत्र के वैदिक नगर में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ने पर गंभीर घटना की आशंका के चलते कार्रवाई की गई।
पुलिस ने धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत अतुल सैनी, चंदन सैनी, जॉनी, सोनू और अक्षत को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी, मीनू यादव, ज्योति शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!