9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक


हरिद्वार। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन रोशनाबाद में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी लालित नारायण मिश्रा समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की डॉ. सिमरनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद और जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया मौजूद रहे। इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, किशोरियों और माताओं ने प्रतिभाग किया। “गरम भोजन, विविध आहारकृपोषण का बेहतर आधार” संदेश के साथ संतुलित आहार पर जोर दिया गया। किशोरियों को एनीमिया से बचाव के लिए “तेजस्विनी टॉक” के माध्यम से जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण स्टॉल लगाए। आईजीडी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया, जबकि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की कम्युनिटी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन और किशोरियों को पोषण किट व छाते भी वितरित किए गए।


पोषण यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला सभागार में पोषण माह का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पोषण अभियान की गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश और जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट ने पोषण यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोषण माह की इस वर्ष की मुख्य थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। अभियान के तहत लोगों को पोषण, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारी और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!