आरोहण ग्रुप ने गंगा बाग (सत्यम विहार) में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र स्थित सत्यम विहार के समीप गंगा बाग में ‘आरोहण ग्रुप’ द्वारा गणेश चतुर्थी का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और संगीतमय आरती से हुआ, जिसके बाद समूचा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 1 की नगर निगम पार्षद श्रीमती सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गणपति बाप्पा के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने आरोहण ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य स्तंभ हैं और उनका सामाजिक विकास में सक्रिय योगदान प्रशंसनीय है।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता पर जोर
आरोहण ग्रुप की संस्थापक श्रीमती विनिता शर्मा ने संगठन के ध्येय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रुप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे आकर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने जोर देकर कहा, “जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समृद्ध और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। आरोहण ग्रुप समाजसेवा, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर समर्पित है।”
कार्यक्रम का सफल व कुशल मंच संचालन श्रीमती अंजना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरोहण ग्रुप की महिला सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर केंद्रित विशेष प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
उल्लेखनीय उपस्थिति
आयोजन में आरोहण ग्रुप की प्रमुख सदस्यों—श्रीमती अनुराधा कोठियाल, श्रीमती सारिका भट्ट, श्रीमती पूजा भट्ट, श्रीमती सुषमा खंतवाल, श्रीमती कल्पना खंतवाल, श्रीमती रेणुका धस्माना, श्रीमती शीतल धस्माना, श्रीमती अनु बिष्ट, श्रीमती मालती बिष्ट, श्रीमती नीतू परिडा, श्रीमती मीना रावत, श्रीमती गौरी शर्मा, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय एवं श्रीमती तनु मित्तल—ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की सामूहिक प्रार्थना की।
आरोहण ग्रुप का मुख्य संदेश: “महिलाएं आगे बढ़ें, समाज आगे बढ़े
