7.65 किमी लंबे सिलेथी-पंवार गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास


देवप्रयाग। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवप्रयाग विधानसभा में 7.650 किमी लंबे सिलेथीदृपंवार गांव मोटर मार्ग के निर्माण का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। मार्ग के निर्माण एवं पांच वर्ष के अनुरक्षण के लिए 883.88 लाख रुपये यानी करीब 8.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा है। मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी तथा रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना प्राथमिकता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, पिंकी लीगवाल सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!