अवैध शराब के परिवहन में युवक गिरफ्तार


रुद्रप्रयाग। अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को मोटरसाइकिल से शराब ले जाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मैकडॉवल्स के 92 पव्वे बरामद किए। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को चेकिंग के दौरान राहुल कुमार (26) पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम पुनाड़, कोतवाली रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और भूपाल सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!