तहसील दिवस में सुनी गईं 20 जनसमस्याएं

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में तहसील सभागार पौड़ी में तहसील दिवस आयोजित किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। कुल 20 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। लोगों ने सड़क, बिजली, जल निकासी, वन्यजीवों से सुरक्षा, विद्यालय भवन और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थलीय जांच वाले मामलों में समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करने और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस जनसमस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!