10 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


चमोली। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चमोली पुलिस का अभियान जारी है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर 18 सितंबर की रात कोतवाली चमोली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम नन्दप्रयाग-नन्दानगर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑल्टो कार संख्या यूए 07 एएन 9720 की तलाशी में इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन सवार दिलबर सिंह (38) निवासी कुन्तरी लगा फाली, नन्दानगर को गिरफ्तार कर लिया। अवैध परिवहन में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!