युवाओं के संकल्पों से साकार होगा विकसित भारत का सपना: भरत सिंह


रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में मेरे सपनों का भारत विकसित भारत 2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम्य विकास एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।
मंत्री ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मक सोच वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र प्रतिनिधियों और महाविद्यालय के प्राचार्य ने संस्थान की समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। चौधरी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्राथमिकता के आधार पर समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, प्राचार्य आशुतोष त्रिपाठी, छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!