नई टिहरी कोतवाली का क्षेत्राधिकारी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह ने कोतवाली नई टिहरी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, पुलिस कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और सीसीटीएनएस कार्यालय का जायजा लिया गया। उन्होंने अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव और प्रविष्टियां समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए क्षेत्राधिकारी ने मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध ढंग से करने पर जोर दिया। महिला अपराध, साइबर अपराध, चोरी और अन्य घटनाओं से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बनाए रखने को कहा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!