नरेंद्रनगर में सड़क मरम्मत कार्यों का एडीएम ने किया निरीक्षण

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चल रहे गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने नरेंद्रनगर-गुजराड़ा मोटर मार्ग और नरेंद्रनगर बाजार में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए गड्ढों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भरने के निर्देश दिए। एडीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने तथा सड़कों का नियमित निरीक्षण कर गड्ढों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
