राइका त्रियुगीनारायण में 109 विद्यार्थियों को मिला कैरियर मार्गदर्शन

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज त्रियुगीनारायण में कैरियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। इसमें 109 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने विद्यार्थियों को रुचि के अनुरूप विषय चयन, लक्ष्य निर्धारण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कौशल विकास के विभिन्न विकल्पों से भी अवगत कराया। सेवायोजन विभाग के अनुदेशक किशन सिंह रावत ने रोजगार पंजीयन, रोजगार प्रयाग पोर्टल, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, भाषा प्रशिक्षण और मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर तलाशने का आह्वान किया।
