अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के स्वाभिमान से जुड़ा विषय: विनोद कंडारी


कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डोभाल देश की सुरक्षा के लिए समर्पित उत्तराखंड के वीर सपूत हैं और उनके प्रति अमर्यादित भाषा प्रदेश के गौरव और स्वाभिमान से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।
कंडारी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्रसेवा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को लेकर हुई विवादित बयानबाजी का भी उल्लेख किया। विधायक ने कांग्रेस से सार्वजनिक बयानों की भाषा पर आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा करने वालों का सम्मान राजनीतिक बयानबाजी की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अपने वीर सपूतों के सम्मान के प्रति सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!