युवा महोत्सव में छह विधाओं के विजेताओं को किया सम्मानित

पौड़ी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का समापन हो गया। छह विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विकासखंडों के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
लोक नृत्य में थलीसैंण, कविता लेखन में बीरोंखाल, चित्रकला में कल्जीखाल के सुमित, नुक्कड़ नाटक में पोखड़ा और लोकगीत में पाबौ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में संजना प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव लोक संस्कृति के संरक्षण और युवाओं की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम का संचालन अशोक पंवार ने किया।
