रेनबो पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

श्रीनगर। चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में श्रीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर आरती भंडारी मुख्य अतिथि रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने बैंड स्क्वाड और स्वागत गीत के साथ उनका अभिनंदन किया।
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने गढ़वाली, पंजाबी, संथाली और शास्त्रीय नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जागर, देशभक्ति कार्यक्रम, योग, एरोबिक अभ्यास, रेडियो गीतमाला और रोबोट तकनीक पर आधारित नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की कव्वाली प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। महापौर आरती भंडारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को फेट फेस्टिवल आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थी विभिन्न स्टॉल लगाएंगे और मंच पर खुली प्रतियोगिताएं होंगी।
