वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, जिलाधिकारी व प्रेस क्लब ने जताया शोक

हरिद्वार। राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का 64 वर्ष की आयु में देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रवीण झा लंबे समय तक हरिद्वार में पत्रकारिता से जुड़े रहे और राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए दुखद क्षति माना जा रहा है।
