स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को बढ़ावा देने पर जोर


हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र के सभागार में ‘वोकल फॉर लोकल’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों को प्रोत्साहित करना तथा आमजन को स्थानीय उत्पाद अपनाने के लिए जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर बहादरपुर जट्ट गांव में आयोजित 25 दिवसीय सॉफ्ट टॉय प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार सॉफ्ट टॉय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में स्थानीय उद्यमियों और विभिन्न इकाइयों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण और विभागीय मार्गदर्शन से स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने से उद्यमियों, कारीगरों और शिल्पकारों को बाजार के साथ रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने गुणवत्ता, नवाचार और बेहतर विपणन पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!