मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित 05 छात्र/छात्राओं का पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से सितंबर माह की पेंशन राशि का भी भुगतान किया। जिसमें 9,93,886 पेंशनरों को 147 करोड 34 लाख 53 हजार की पेंशन का भुगतान किया गया। साथ ही उन्होंने सभी को वरिष्ठ जनों के कल्याण की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर में ष्एक पेड़ मां के नामष् के तहत पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के सभी वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा वरिष्ठजन के सानिध्य में ही परिवार खुद को सुरक्षित महसूस करता है। वृद्धजनों से बच्चों को संस्कार मिलते हैं। उनके सानिध्य में बच्चों को जीवन के आदर्श, सिखाने को मिलते हैं। उन्होंने कहा वृद्धजन हमारे परिवार के सुरक्षाकवच होते हैं, उनके कारण ही घर में अनुशासन रहता है और ईश्वर का वास होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठजन, अपने जीवन के अनुभवों से परिवार और समाज को आगे बढ़ाते हैं। परिवार में वरिष्ठजनों की मौजूदगी से घर में अपनापन और आत्मीयता का भाव आता है। वरिष्ठजन हमारे जीवंत अनुभव और विरासत हैं। उन्होंने कहा जीवन की गहरी समझ हमें वरिष्ठजनों के अनुभवों से ही मिलती है। मुख्यमंत्री ने बताया उनके जीवन में भी उनके माता-पिता के संस्कारों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा उनके स्वर्गीय पिताजी की सीख, आज भी उनका मार्गदर्शन करती है और माताजी का आशीर्वाद उन्हें शक्ति देता है।

पांच साल में बदली है उत्तराखंड की दशा
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर वृद्धजनों के सम्मान के लिए यह दूसरा कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते 5 सालों में उत्तराखंड की दशा बदली हैं। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करने की परंपरा है और यह परंपरा हमेशा जीवंत रहनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से वृद्धजनों का सम्मान करने और उनकी सहायता करने का संकल्प लेने की बात कही।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी राम चंद्र गौड़, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, सचिव श्रीधर बाबू अद्वांकी, निदेशक संजय कुमार, निदेशक जनजाति कल्याण संजय सिंह टोलिया, संयुक्त निदेशक जी.आर. नौटियाल, पूजा नेगी, हेमलता पाण्डेय, गोरधन सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का किया सम्मान
चमोली। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गोपेश्वर स्थित राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में सम्मान समारोह एवं शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 30 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने वरिष्ठजनों को निःशुल्क विधिक सहायता और हेल्पलाइन की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठजनों ने युवाओं से ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

वृद्धजनों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर
रुद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत लोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में वृद्धजनों एवं ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, संपत्ति एवं उत्तराधिकार संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। नालसा की वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना-2016 तथा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।

वृद्धजनों के अनुभवों से सीखकर आगे बढ़े नई पीढ़ी
पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में ‘पीढ़ियों का कारवाँ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी और मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। विधायक ने वरिष्ठजनों को सम्मान की शपथ दिलाते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, अनुभव और मार्गदर्शन से सीख लेनी चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण का संदेश
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बहादराबाद स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वृद्धजन अपने अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों का सम्मान करने और उनके अनुभवों से सीख लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 18 सामाजिक संगठनों ने प्रतिभाग किया, जबकि उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले 14 संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। राजकीय सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बहुउद्देशीय शिविर में वृद्धजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री आदेश सैनी, संतोष चौहान, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वाभिमान केंद्र, गढ़ी कैंट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव सीमा डुंगराकोटी ने वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण, संपत्ति की सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों और नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया।

वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम डुंडा में बुजुर्गों का सम्मान
उत्तरकाशी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राजकीय वृद्धाश्रम डुंडा में कार्यक्रम आयोजित कर वृद्धजनों का सम्मान किया गया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान 20 वृद्धजनों को सहायक उपकरण के रूप में छड़ी वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके सम्मान, गरिमा और कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।