ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना मोरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित वारंटी पंकज दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली धरासू पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में जयप्रकाश तथा थाना पुरोला पुलिस ने इसी धारा के मामले में सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
