विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाया 62वां स्थापना दिवस


उत्तरकाशी। विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस रविवार को गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वामी राघवानंद, स्वामी सत्येंद्र गिरी महाराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष बडोनी, अजय प्रकाश बडोला और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पंवार ने विचार रखे। वक्ताओं ने उत्तरकाशी की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। विहिप जिलाध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला ने कहा कि संगठन सेवा, सुरक्षा और संस्कार के लिए कार्य करेगा तथा गांव-गांव संगठन विस्तार किया जाएगा। तहसील स्तर पर भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पंवार ने क्षेत्र में बढ़ती विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताते हुए जागरूकता और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में कई लोगों ने विहिप की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!