दिल्ली की महारैली ने भाजपा सरकारों के प्रति दिखाया जनता का आक्रोश

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रभारी राजेन्द्र शाह ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की महारैली की सफलता पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ ने भाजपा सरकारों की नीतियों के प्रति जनता के असंतोष को प्रदर्शित किया है।
शाह ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग से आम जनता परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान उचित मूल्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं और गरीब व मध्यम वर्ग महंगाई का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों का समाधान करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!