शान्ति फाउंडेशन द्वारा हिन्दी दिवस पर रचनाकार हुए सम्मानित

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो
रानीखेत। शान्ति फाउंडेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा साहित्य एवं रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के लिए विभिन्न राज्यों के रचनाकारों लेखकों को हिन्दी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में निरन्तर लेखन करने के लिए विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना निवासी रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट को भी हिन्दी गौरव सम्मान 2026 सम्मान पत्र प्रदान किया गया। शान्ति फाउंडेशन के संयोजक सुनील कुमार अध्यक्ष पिंकी आनन्द सचिव गया प्रसाद आनन्द की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किए गये। भुवन बिष्ट हिन्दी व आंचलिक भाषा कुमाउनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भुवन बिष्ट को सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व विश्व रचनाकार मंच नई दिल्ली द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान, काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान,सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा आंचलिक भाषा में लेखन के लिए सम्मान तथा आंचलिक साहित्य सारथी सम्मान आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है। रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर हिन्दी एंव आंचलिक भाषा कुमाऊनी में लेखन कर रहे हैं। भुवन बिष्ट दैनिक उत्तराखंड प्रहरी समाचार पत्र में भी निरन्तर लेखन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!