विकासनगर में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत, जांच की मांग
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
विकासनगर। नवाबगढ़ कैनाल रोड स्थित धनवंती हॉस्पिटल के पास करीब 40 बीघा भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से प्लॉटिंग का काम जारी है, जबकि संबंधित विभाग को इसकी शिकायतें भी दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार यह भूमि तहसील विकासनगर, एसडीएम कार्यालय हरबर्टपुर और एमडीडीए कार्यालय के आसपास स्थित है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यालयों के नजदीक कथित अवैध प्लॉटिंग जारी रहने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध पाए जाने पर प्लॉटिंग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि प्लॉटिंग अवैध पाई जाती है तो सहायक अभियंता से रिपोर्ट तलब कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!