सुमन पार्क और नई टिहरी मार्केट के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण


नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने सुमन पार्क और नई टिहरी मार्केट में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सेल्फी बोर्ड को ऊंचाई पर लगाने, फाउंटेन को शीघ्र कार्यशील करने तथा श्री सुमन की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने नई टिहरी मार्केट में फसाड डिजाइन, म्यूरल और वॉल पेंटिंग कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित स्वरूप में समय पर पूरा करने को कहा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत सहित संबंधित अधिकारी, कार्यदायी संस्था और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!