विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू


पौड़ी। विकास भवन सभागार में मंगलवार को डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल के सहयोग से तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और शासकीय कार्यों के प्रभावी निष्पादन पर जोर दिया।
कार्यशाला में 13 अक्टूबर को सूचना का अधिकार अधिनियम और लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून, 14 अक्टूबर को पदोन्नति, वेतन निर्धारण और एसीपी-एमएसीपी तथा 15 अक्टूबर को आपदा प्रबंधन एवं इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन सूचना का अधिकार अधिनियम पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को अभिलेख व्यवस्थित रखने और निर्धारित समयसीमा में सूचनाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। अकादमी के अपर कार्यक्रम निदेशक अनूप बमोला सहित विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!