गौरीकुंड में शराब तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने गौरीकुंड में दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से शराब की कुल 32 बोतलें बरामद कीं।
पुलिस के अनुसार, पहले मामले में नेपाली मूल के कमल देव थापा पुत्र मन बहादुर थापा को मैकडॉवेल्स ब्रांड की 14 बोतलों के साथ पकड़ा गया। दूसरे मामले में चमोली निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र केदार सिंह के कब्जे से रॉयल स्टैग ब्रांड की 18 बोतलें बरामद हुईं। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
