विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण और निबंध के जरिए प्रस्तुत किए विकसित भारत के सपने


हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को एसएमएसडी इंटर कॉलेज, कनखल में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत की कल्पना प्रस्तुत की।
चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में 24 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुमारी संजना ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले हॉकी खिलाड़ी रोहित कुमार को भी सम्मानित किया गया। मदन कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी विकसित भारत के सशक्त निर्माता हैं। शिक्षा, संस्कार, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार और प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!