विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पौड़ी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नैनीडांडा विकासखंड के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूखाल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, लैंगिक अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच-बैड टच और निरूशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावकों और शिक्षकों को जानकारी देने की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार भट्ट ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
